India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 05:37 PM IST | 2 mins read
भारतीय डाक विभाग ने 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब चयन के अगले चरण के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान का हिस्सा रहे सभी उम्मीदवार अब ऑनलाइन पोर्टल https://www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर चौथी मेरिट लिस्ट देख और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिस्ट देश भर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों (राज्यों) के लिए एक साथ जारी की गई है।
इंडिया पोस्ट ने चौथी मेरिट लिस्ट को आधिकारिक तौर पर लाइव किया है। इससे पहले विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को, दूसरी लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को और तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को जारी की जा चुकी है। जिन उम्मीदवारों का नाम पिछली सूचियों में नहीं आ पाया था, वे इस चौथी लिस्ट में अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Merit List 2026: मेरिट लिस्ट डाउलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in या indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या सीधे 'GDS Online Engagement' पोर्टल को ओपन करें।
- यहां आपको 'Shortlisted Candidates' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपने संबंधित पोस्टल सर्किल या राज्य का चयन करें।
- आपके राज्य की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
बिना परीक्षा 10वीं के अंकों पर हुआ है चयन
भारतीय डाक विभाग द्वारा यह भर्ती अभियान कुल 28,636 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई है, बल्कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के अंकों की मेरिट के आधार पर किया गया है।
India Post GDS Merit List 2026: मेरिट लिस्ट में शामिल होंगी ये जानकारियां
इंडिया पोस्ट जीडीएस की डाउनलोड की गई चौथी मेरिट लिस्ट की पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों की निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी-
- डिवीज़न ऑफिस
- पोस्ट आईडी और पोस्ट का नाम
- उम्मीदवार की कैटेगरी/कम्युनिटी
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- 10वीं में प्राप्त अंकों का प्रतिशत
India Post GDS Merit List 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब चयन के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों को तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इन दोनों चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन सुनिश्चित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल