SATHEE CUET 2024: सीयूईटी परीक्षा की तैयारी के लिए आईआईटी कानपुर ने लॉन्च किया ‘साथी सीयूईटी' प्लेटफॉर्म
Santosh Kumar | September 6, 2024 | 10:32 PM IST | 2 mins read
एमओई ने सोशल मीडिया पर 'साथी सीयूईटी' के बारे में जानकारी साझा की। छात्र cuet.iitk.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'साथी सीयूईटी' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। 'साथी सीयूईटी' के जरिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी। इससे पहले संस्थान ने जेईई, नीट, आईबीपीएस, एसएससी और आईसीएआर जैसी अन्य परीक्षाओं के लिए भी 'साथी' पोर्टल लॉन्च किया है।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
'साथी सीयूईटी' प्लेटफॉर्म में कई तरह के मॉक टेस्ट शामिल हैं, जिससे छात्र देश भर में अपने साथियों के मुकाबले अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.iitk.ac.in पर जाकर या ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से 'साथी सीयूईटी' ऐप डाउनलोड करके पंजीकरण कर सकते हैं।
SATHEE CUET 2024: एमओई ने दी जानकारी
शिक्षा मंत्रालय के साथ साझेदारी में विकसित 'साथी' ऐप का उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले, निःशुल्क शैक्षिक संसाधन प्रदान करके देश भर के छात्रों को सशक्त बनाना है। यह भारत के शिक्षा क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए नई पीढ़ी तैयार करेगा।
एमओई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'साथी सीयूईटी' की जानकारी लाइव साझा की। इसमें कहा गया है कि उम्मीदवार 'साथी सीयूईटी' प्लेटफॉर्म पर एआई-संचालित एनालिटिक्स का उपयोग करके अपनी परीक्षा की तैयारी को ट्रैक और बेहतर कर सकते हैं।
सीयूईटी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
'साथी सीयूईटी' शिक्षा मंत्रालय का एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां सीयूईटी परीक्षा, परीक्षा कैलेंडर और नोटिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। इसमें आपकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए वीडियो लेक्चर भी होंगे, जिसमें आसान से लेकर मुश्किल तक सभी विषयों को शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा छात्रों परीक्षा से जुड़े विशेष संसाधन जैसे विशेषज्ञों के नोट्स, एनसीईआरटी की किताबें, लेक्चर और टेस्ट भी मिलेंगे। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र 8882336432 पर कॉल कर सकते हैं या sathee@iitk.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
'साथी' शिक्षा मंत्रालय और आईआईटी कानपुर की एक पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को निःशुल्क सहायता और सर्वोत्तम शिक्षण सामग्री प्रदान करना है। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद करना है, ताकि वे अपनी इच्छित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार