Trusted Source Image

आईआईटी कानपुर ने की व्यवसाय, वित्त, सार्वजनिक नीति में 3 ई-मास्टर डिग्री लॉन्च; गेट नहीं आवश्यक

Alok Mishra | September 30, 2023 | 03:52 PM IST | 1 min read

आईआईटीके: छात्र आईआईटी कानपुर में आगे की शिक्षा - एमटेक या पीएचडी - के लिए 60 क्रेडिट तक स्थानांतरित करने में भी सक्षम होंगे।

आईआईटी कानपुर के तीन ई-मास्टर्स प्रोग्राम शुरू
आईआईटी कानपुर के तीन ई-मास्टर्स प्रोग्राम शुरू

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटीके) ने बिजनेस फाइनेंस, वित्तीय विश्लेषण और सार्वजनिक नीति में ई-मास्टर डिग्री के तीन नए समूह लॉन्च किए हैं। आईआईटीके ने कहा कि इन ई-मास्टर डिग्री के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर की आवश्यकता नहीं है और इसे पेशेवर कॅरियर को रोके बिना आगे बढ़ाया जा सकता है।

आईआईटी कानपुर के अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि छात्रों को कोर्स पूरा करने के लिए 1 से 3 साल का समय दिया जाएगा। तीनों एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए उच्च-प्रभाव दृष्टिकोण को जगह दी गई है। इनके लिए केवल सप्ताहांत में लाइव इंटरैक्टिव कक्षाएं ली जाएंगी और अपने तरीके से सीखने की सुविधा होगी। इसमें कहा गया है, ''60-क्रेडिट वाला उद्योग-केंद्रित इस पाठ्यक्रम को आईआईटी कानपुर के प्रतिष्ठित संकाय और शोधकर्ताओं द्वारा पढ़ाया जाएगा।''

इसके अलावा, छात्र आईआईटी कानपुर में आगे की शिक्षा - एमटेक या पीएचडी - के लिए 60 क्रेडिट ट्रांसफर भी कर सकेंगे। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट सेल, इनक्यूबेशन सेल और एलुमनाई नेटवर्क का लाभ भी मिलेगा जिससे कॅरियर में अच्छी प्रगति के साथ और नेटवर्किंग अनुभव मिलेगा। श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, वित्तीय उद्योग में 2026 तक वित्तीय विश्लेषक भूमिकाओं में 11% की वृद्धि देखने का अनुमान है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications