IIT JAM Registration 2024: आईआईटी जैम काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, जल्द jam.iitm.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 28, 2024 | 04:50 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम 2024 के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को सीट बुकिंग शुल्क के लिए 15000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा कल यानी 29 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा फॉर मास्टर्स 2024 (जैम 2024) काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। JAM 2024 कट-ऑफ अंक से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी JAM 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर योग्य उम्मीदवार आईआईटी जैम 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। आईआईटी जैम 2024 के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3,000 सीटें और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (आईआईएससी) में 2,000 से अधिक सीटें भरी जाएंगी।
आईआईटी जेएएम 2024 सीट बुकिंग शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी-एनसीएस/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी)/ दिव्यांग (पीएच) वर्ग के अभ्यर्थियों को आईआईटी जैम सीट बुकिंग शुल्क के रूप में 7,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
JAM स्कोर के माध्यम से छात्र भाग लेने वाले संस्थानों के एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक डुअल डिग्री, संयुक्त एमएससी - पीएचडी और एमएससी - पीएचडी दोहरी डिग्री सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं। प्रवेश के लिए उपयुक्तता परीक्षा या साक्षात्कार जैसी कोई अतिरिक्त मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाएगी।
IIT JAM Registration 2024: आवेदन करें
केवल JAM 2024 मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार ही प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://joaps.iitm.ac.in पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और 750 रुपये शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को सुधार का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
IIT JAM counseling schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- JAM प्रथम प्रवेश सूची 31 मई को जारी की जाएगी। वहीं, सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है।
- जैम सेकेंड एडमिशन लिस्ट 12 जून को जारी की जाएगी, जबकि सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि 16 जून 2024 है।
- तृतीय प्रवेश सूची 21 जून को जारी होगी। वहीं, सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जून है।
- चतुर्थ एवं अंतिम प्रवेश सूची 5 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि सीट बुकिंग के लिए भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई है।
अगली खबर
]IIT Kanpur 2024: आईआईटी कानपुर ने साइबर सिक्योरिटी में ई-मास्टर्स प्रोग्राम के लिए पंजीकरण किया शुरू
आईआईटी कानपुर के साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए चयनित छात्रों के पास एक से तीन साल के भीतर 12 मॉड्यूल में 60 क्रेडिट वाले उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम को पूरा करने की सुविधा मिलेगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच