IIT JAM 2027 Registration: आईआईटी जैम एप्लीकेशन डेट पोस्टपोन, अब 12 सितंबर से आवेदन, इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी
Santosh Kumar | September 1, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, एडमिशन की प्रक्रिया और भाग लेने वाले संस्थानों जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित मास्टर्स के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (जैम) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के अनुसार, आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। जैम 2027 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर 31 अगस्त को जारी किया गया।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईआईटी जैम इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, एडमिशन की प्रक्रिया और भाग लेने वाले संस्थानों जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
IIT JAM Application Date 2027: आवेदन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भरने के बाद जरूरी फॉर्म अपलोड करने होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है। इसके बाद, फीस भरने पर डेटा में सुधार के लिए जेओएपीएस पोर्टल 10 नवंबर को खुलेगा।
जिन उम्मीदवारों ने यूजी डिग्री पूरी की है या जो यूजी प्रोग्राम के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे प्रवेश देने वाले संस्थान की पॉलिसी के तहत आते हों।
IIT JAM 2027 Registration: आईआईटी जैम आवेदन शुल्क
आईआईटी जैम 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। जैम 2027 में एक टेस्ट पेपर चुनने की फीस महिला, एससी, एसटी व पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है, जबकि अन्य के लिए यह ₹2,000 है।
दो टेस्ट पेपर के लिए, महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस ₹1,350 है और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹2,700 है। आईआईटी जैम 2027 परीक्षा के नतीजे 18 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]GATE Registration 2027 New Date: गेट पंजीकरण की नई तिथि gate2027.iitm.ac.in पर जल्द, जानें आवश्यक दस्तावेज
गेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये (प्रति प्रश्न पत्र) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य को 2000 रुपये (प्रति एग्जाम पेपर) का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार