JAM 2026 Application Correction: आईआईटी जैम आवेदन करेक्शन की लास्ट डेट 13 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 11, 2025 | 01:38 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम परीक्षा हर साल 21 आईआईटी में 90 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 2800 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा सीबीटी मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के लिए आवेदन सुधार की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पहले से निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पत्र में सुधार करने से चूक गए थे, उनके पास अब 13 नवंबर तक समय दिया है।
Latest: IIT JAM 2026 Mock Test Link
IIT JAM: Cut Off | Cut off for Top IITs
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर लॉगिन करके अपनी जानकारी संपादित/सही करनी होगी। उम्मीदवार नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा शहर जैसे फील्ड में बदलाव कर सकेंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। पेपर जोड़ने का विकल्प भी अब उपलब्ध है।
IIT JAM 2026 : करेक्शन शुल्क
IIT JAM 2026 आवेदन पत्र में अपने विवरण को संपादित करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक परिवर्तन के लिए 300 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार 300 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर अपने पहले से जमा किए गए आईआईटी जैम आवेदन पत्र में टेस्ट पेपर जोड़ सकते हैं या टेस्ट पेपर को संशोधित कर सकते हैं।
IIT JAM 2026: जैम एडमिट कार्ड
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 5 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। JAM 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके JOAPS पोर्टल से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
IIT JAM 2026: परीक्षा तिथि
आईआईटी जैम परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। जैम रिजल्ट 20 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
IIT JAM 2026: जैम परीक्षा विषय
जेएएम 2026 परीक्षा सात विषयों, जैव प्रौद्योगिकी (बीटी), रसायन विज्ञान (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित (एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस), और भौतिकी (पीएच) में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी।
JAM क्या है?
आईआईटी जैम एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह छात्रों के लिए मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.), एमएससी (टेक.), एमएस (रिसर्च), एमएससी.-एमटेक. ड्यूल डिग्री और अन्य स्नातकोत्तर विज्ञान कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए है। ये कार्यक्रम विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटीज) और भारतीय विज्ञान संस्थानों (IISc) में संचालित किए जाते हैं। इसमें अन्य केंद्र पोषित तकनीकी संस्थान (CFTI) भी शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं