Saurabh Pandey | February 13, 2025 | 07:01 PM IST | 2 mins read
जैम स्कोर का उपयोग एमएससी (दो वर्षीय), एम.एससी.-पीएचडी, डुअल डिग्री और विभिन्न आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की 2802 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) कल यानी 14 फरवरी 2025 को जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम) की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जेएएम परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitd.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम प्रोविजनल आंसर की में यदि उम्मीदवारों को कोई विसंगतियां मिलती हैं, तो वे 14 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 तक उस पर आपत्ति उठा सकते हैं। इसके बाद विषय विशेषज्ञों का एक पैनल उम्मीदवारों द्वारा की उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो फाइनल/संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आईआईटी जेएएम 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
आईआईटी दिल्ली की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी जैम परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च 2025 तक जारी किया जाएगा।
बता दें कि आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी। जैम परीक्षा सात टेस्ट पेपर्स में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें जैव प्रौद्योगिकी (BT), केमिस्ट्री (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), मैथमैटिक्स स्टैटिक्स (MS), और फिजिक्स (PH) शामिल है।
आईआईटी जैम परीक्षा कुल 100 अंकों के 60 प्रश्नों सहित सात टेस्ट पेपर्स के लिए आयोजित की गई थी। इन प्रश्नों को तीन खंडों ए, बी और सी में बांटा गया था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), मल्टीपल चॉइस क्वैश्चन (एमएसक्यू), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एनएटी) प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक पेपर की परीक्षा अवधि तीन घंटे थी, और सभी टेस्ट पेपर्स अंग्रेजी भाषा में थे।
जैम स्कोर का उपयोग एमएससी (दो वर्षीय), एम.एससी.-पीएचडी, डुअल डिग्री और विभिन्न आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की 2802 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है। जैम प्रवेश परीक्षा 2004 से विभिन्न आईआईटी द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती रही है। इस वर्ष परीक्षा आईआईटी दिल्ली ने आयोजित कराई थी।