Saurabh Pandey | February 1, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम परीक्षा दो पालियों में 7 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली में केमिस्ट्री, जूलॉजी और मैथमैटिक्स की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरी पाली में बायोटेक्नोलॉजी, इकॉनोमिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिक्स और फिजिक्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) कल यानी 2 फरवरी, 2025 को मास्टर्स प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेएएम) आयोजित करेगा। आईआईटी जैम परीक्षा भारत के लगभग 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
आईआईटी जेएएम 2025 दो सत्रों - सुबह और दोपहर में आयोजित किया जाएगा। जैम परीक्षा सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), केमिस्ट्री (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), जूलॉजी (Geology), मैथमैटिकल स्टैटिक्स (Mathematical Statistics), गणित (Mathematics) और फिजिक्स (Physics) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
आईआईटी जैम परीक्षा दो पालियों में 7 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली में केमिस्ट्री, जूलॉजी और मैथमैटिक्स की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरी पाली में बायोटेक्नोलॉजी, इकॉनोमिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिक्स और फिजिक्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड JAM स्कोर होगा, वे कई एडवांस्ड डिग्रियां हासिल कर सकते हैं, जिनमें-