IIT JAM 2024: आईआईटी जेएएम 2024 रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 11 फरवरी को हुई थी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 16, 2024 | 04:57 PM IST | 1 min read
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2024 परीक्षा का आयोजन 7 विषयों के लिए 11 फरवरी को किया गया था। 22 मार्च 2024 को आईआईटी जेएएम 2024 के रिजल्ट जारी होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम 2024) के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitm.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईटी जेएएम 2024 परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 11 फरवरी को किया गया था। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद अब 22 मार्च 2024 को आईआईटी जेएएम 2024 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2024 (जेएएम 2024) परीक्षा जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणित, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी विषय के लिए आयोजित की गई थी।
विभिन्न संस्थानों में एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक डुअल डिग्री, संयुक्त एमएससी - पीएचडी, एमएससी - पीएचडी डुअल डिग्री जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश जेएएम स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3,000 सीटों पर प्रवेश की पेशकश करेगा। इसके अलावा आईआईएससी में 2,000 सीटें केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
JAM Response Sheet 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेएएम रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘JAM 2024 response sheet available now’ पर क्लिक करें।
- फिर ईमेल आईडी/ एनरोलमेंट आईडी/ मोबाइल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर में से कोई एक और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद आईआईटी जेएएम 2024 रिस्पॉन्स शीट प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर व जूनियर ऑडिटर समेत 120 पदों पर आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर, जूनियर ऑडिटर व जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स) के पद पर रिक्तियों के लिए हिमाचल राज्य के भूतपूर्व सैनिक पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’