IIT Indore: आईआईटी इंदौर ने कम लागत में शुद्ध हाइड्रोजन बनाने वाला उत्प्रेरक विकसित किया
Press Trust of India | October 16, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
यह उत्प्रेरक सिर्फ 13 लीटर मिथेनॉल से एक किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन कर सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) ने हरित ऊर्जा की दिशा में नवाचारी पहल के तहत मिथेनॉल से शुद्ध हाइड्रोजन गैस का कम लागत में उत्पादन करने वाला उत्प्रेरक विकसित किया है। आईआईटी इंदौर के एक अधिकारी ने बुधवार (16 अक्टूबर, 2024) को यह जानकारी दी है।
अधिकारी ने बताया कि यह उत्प्रेरक आईआईटी इंदौर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर संजय के. सिंह के नेतृत्व में विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह उत्प्रेरक 130 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर मिथेनॉल से शुद्ध हाइड्रोजन का उत्पादन करता है, जबकि पारंपरिक तरीकों से हाइड्रोजन पैदा करने के लिए 200 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास में क्वांटिटेटिव रिसर्च लैब होगी शुरू, 5.65 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अधिकारी ने बताया कि यह उत्प्रेरक सिर्फ 13 लीटर मिथेनॉल से एक किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन कर सकता है। उन्होंने बताया कि कम तापमान पर हाइड्रोजन बनाने की यह किफायती और पर्यावरण हितैषी तकनीक औद्योगिक और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए उपयोगी है।
अधिकारी ने आगे कहा कि आईआईटी द्वारा विकसित की गई यह तकनीक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि डीजल और पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने के लिए हाइड्रोजन को बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वास्तविक पैमानों पर खरा पाए जाने के बाद इस तकनीक को पेटेंट प्रदान किया गया है और इसे बाजार में उतारे जाने के लिए उद्योग जगत के साथ बातचीत जारी है।
अगली खबर
]JIPMER Faculty Recruitment 2024: जिपमर में फैकल्टी के 80 पदों पर निकली भर्ती, 25 अक्टूबर से करें पंजीकरण
जिपमर प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत जिपमर, पुडुचेरी में प्रोफेसर के 26 पद और सहायक प्रोफेसर के 35 पद तथा जिपमर कराईकल में प्रोफेसर के 2 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पद भरे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच