IIT Admission CBSE Marks Relaxation: कक्षा 12वीं में 75% से कम अंक वाले छात्र भी जोसा काउंसलिंग के लिए पात्र
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 10:18 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी। उम्मीदवार संशोधित स्कोरकार्ड 15 जुलाई तक orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल करें।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होने के साथ ही एक राहत भरी खबर सामने आई है। सीबीएसई क्लास 12 के वे स्टूडेंट्स जिनके मार्क्स 75% (जनरल, ओबीसी-एनसीएल और जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए) या 65% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए) की तय सीमा से कम हैं, उन्हें भी चॉइस-फिलिंग प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत दे दी गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिली है, जिनका बोर्ड एग्जाम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन जेईई में उन्होंने अच्छी रैंक हासिल की। ऐसे प्रभावित स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक ईमेल के जरिए संशोधित मार्कशीट जमा कर सकते हैं।
इसके बाद, अगर वे पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं, तो वे चौथे राउंड के बाद अलॉट की गई सीट हासिल कर सकेंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी रुड़की ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी।
आईआईटी रुड़की ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा कि जिन छात्रों के 12वीं कक्षा में 75% से कम (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 65%) अंक हैं, वे भी अभी चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी। उम्मीदवार संशोधित स्कोरकार्ड 15 जुलाई तक orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल करें। स्कोरकार्ड मिलने के बाद, राउंड 4 के आखिर में आवंटित सीट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल