IISER IAT Answer Key 2026: आईआईएसईआर आईएटी प्रोविजनल आंसर की जारी, 9 जून से दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आज आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 7 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आईआईएसईआर आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर 9 जून से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आईएटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
IISER IAT 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://iiseradmission.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, आईएटी 2026 प्रोविनजल आंसर की पर क्लिक करें।
- नए पेज में प्रोविनजल आंसर की हिंदी/इंग्लिश लिंक प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आईएटी 2026 का आयोजन आईआईएसईआर परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीएस-एमएस डुअल डिग्री, बीएस और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
IAT Provisional Answer Key 2026: शेड्यूल
नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| आईएटी प्रोविजनल आंसर की | 7 जून 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू | 9 जून 2026 |
| आपत्ति विंडो बंद | 13 जून 2026 |
| आवेदन पत्र में जानकारी/दस्तावेज अपलोड करने के लिए विंडो | 13 जून से 21 जून 2026 तक |
| आवेदन पत्र में इंफॉर्मेशन/डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि | 21 जून 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल