IISER Counselling 2024: आईआईएसईआर काउंसलिंग वरीयता फॉर्म और दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 04:45 PM IST | 2 mins read
IISER IAT 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार iiseradmission.in पर जाकर प्राथमिकताएं भर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आईआईएसईआर काउंसलिंग 2024 के लिए वरीयता फॉर्म भरने और व्यक्तिगत विवरण में सुधार करने की आखिरी तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
आईआईएसईआर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वरीयता फॉर्म जमा कर दिया है, लेकिन वे अपने 12वीं के अंक, मार्कशीट, जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) को अपडेट करना और वरीयताओं में सुधार करना चाहते हैं, तो इन विवरणों को अपडेट करने के लिए इस विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
संस्थान ने बताया कि जिन छात्रों ने पहले ही मार्कशीट, जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र और अपनी आईआईएसईआर प्राथमिकताएं जमा कर दी हैं, उन्हें यदि बदलाव की आवश्यकता नहीं है तो फॉर्म को फिर से भरने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले वरीयता फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई थी।
आईआईएसईआर ने कहा कि, आगे कोई और समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को दिशानिर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। संस्थान ने आगे बताया कि, वरीयता फॉर्म भरने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
IISER Aptitude Test 2024: आईआईएसईआर भोपाल
IISER, आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT 2024) के माध्यम से आईआईएसईआर भोपाल में पांच वर्षीय बीएस-एमएस कार्यक्रमों और इंजीनियरिंग साइंस एवं इकोनॉमिक साइंस में चार वर्षीय बीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IISER Counselling 2024: प्राथमिकताएं कैसे भरें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार प्राथमिकताएं भर सकते हैं:
- IISER प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- लॉगिन करें और ‘अपनी प्राथमिकता सबमिट करें’ पर क्लिक करें।
- ‘आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें’ और फिर ‘संपादित करें’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ‘संपादन हेतु वरीयता फॉर्म पर जाएं’ पर क्लिक करें।
- प्राथमिकताएं चुनें और आगे बढ़ने के लिए प्रिव्यू पर क्लिक करें।
- अब, ओके बटन पर क्लिक करें और प्राथमिकताएं सबमिट करें।
IISER Preference Form 2024: वरीयता फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों की सहायता से वरीयता फॉर्म भर सकते हैं:
- IISER की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- लॉगिन करें और ‘व्यक्तिगत विवरण फॉर्म पर जाएं’ पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की जांच करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार