IIRF MBA Ranking 2024: आईआईआरएफ एमबीए रैंकिंग 2024 जारी, IIM अहमदाबाद को मिला पहला स्थान
Santosh Kumar | February 5, 2024 | 05:21 PM IST | 1 min read
IIRF MBA Ranking 2024 को 6 श्रेणियों में विभाजित करने के बाद सरकारी और निजी संस्थानों की समग्र रैंकिंग निकाली गई है।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) ने बिजनेस स्कूल रैंकिंग 2024 जारी की है। जिसमें IIM अहमदाबाद को टॉप 10 संस्थानों की सूची में पहला स्थान मिला है। सभी संस्थानों को 7 मापदंडों के आधार पर परखा गया, जिसके बाद उनकी रैंकिंग तय की गई है। फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक (FWA) तहत काम करने वाली मैक्शन कन्सल्टिंग ने रैंकिग तैयार की है।
इसमें 300 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें 50 सरकारी और 160 प्राइवेट संस्थानों को रैंकिंग दी गई। इन शीर्ष सरकारी एमबीए कॉलेजों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईएम कोझिकोड शामिल हैं।
आपको बता दें कि IIRF MBA Ranking 2024 को 6 श्रेणियों में विभाजित करने के बाद सरकारी और निजी संस्थानों की समग्र रैंकिंग निकाली गई है। इसमें शीर्ष 50 बिजनेस स्कूल, शीर्ष 50 रोजगार योग्य स्कूल और शीर्ष 20 उभरते बिजनेस स्कूल शामिल हैं।
IIRF MBA Ranking 2024 सात मापदंडों के आधार पर तैयार की गई है। इनमें प्लेसमेंट परफॉर्मेंस, लर्निंग रिसोर्स और शिक्षाशास्त्र, रिसर्च, इंडस्ट्री इनकम एंड इंटीग्रेशन, प्लेसमेंट स्ट्रेटजी एंड सपोर्ट, रिसर्च, फ्यूचर ओरिएंटेशन, एक्सटर्नल परसेप्शन एंड इंटरनेशनल आउटलुक (ईपीआईओ) शामिल हैं।
Top 10 MBA Colleges in India 2024
इन संस्थानों का नाम IIRF MBA Ranking 2024 में भारत के शीर्ष 10 एमबीए कॉलेजों में शामिल है।
|
संस्था |
राज्य |
|
आईआईएम अहमदाबाद-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
अहमदाबाद |
|
एफएमएस-प्रबंधन अध्ययन संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय |
दिल्ली |
|
आईआईएम कलकत्ता-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
कोलकाता |
|
आईआईएम बैंगलोर-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
बेंगलुरु |
|
आईआईएम कोझिकोड-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
कोझिकोड |
|
आईआईएम लखनऊ-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
लखनऊ |
|
आईआईएफटी दिल्ली-भारतीय विदेश व्यापार संस्थान |
नई दिल्ली |
|
आईआईएम मुंबई- भारतीय प्रबंधन संस्थान (पूर्व में, एनआईटीआईई, मुंबई) |
मुंबई |
|
आईआईएम इंदौर-भारतीय प्रबंधन संस्थान |
इंदौर |
|
आईआईटी बॉम्बे-शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई |
मुंबई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच