IIMC Admission 2026: आईआईएमसी में एमए और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2026 | 01:57 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष, आईआईएमसी ने तीन नए एमए प्रोग्राम शुरू किए हैं, इनमें स्वास्थ्य संचार में एमए, मीडिया और संचार प्रशासन में एमए और कॉर्पोरेट संचार एवं ब्रांड प्रबंधन में एमए शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने छह एमए (MA) और चार पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 जून तक आईआईएमसी एडमिशन 2026 ई-काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, जनसंचार एवं पत्रकारिता (COQP17) में वैध सीयूईटी पीजी स्कोर और न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (UG) की डिग्री वाले उम्मीदवार एमए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसी विषय में सीयूईटी पीजी स्कोर 2026 वाले स्नातक पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आईआईएमसी के पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु-सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 28 वर्ष और एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 से की जाएगी। आईआईएमसी एडमिशन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून, 2026 से शुरू है।
उम्मीदवारों को पंजीकरण से पहले प्रवेश सूचना, विवरणिका और प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। पंजीकरण फॉर्म भरते समय आवेदकों को कार्यक्रमों और परिसरों के लिए अपनी प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए। पंजीकरण फॉर्म जमा करने के बाद प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को पंजीकरण से पहले प्रवेश सूचना पुस्तिका और काउंसलिंग प्रक्रिया ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आवेदन करते समय कार्यक्रमों और परिसरों के लिए अपनी प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इनमें किसी भी प्रकार के बदलाव या संशोधन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आईआईएमसी एडमिशन 2026 राउंड 1 अलॉटमेंट 9 जून को घोषित किया जाएगा। आवंटित कार्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए iimc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार admissions@iimc.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल