Abhay Pratap Singh | June 4, 2026 | 11:59 AM IST | 2 mins read
एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन संस्थान अपने विभिन्न बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए करता है।
Explore top engineering colleges in India accepting SRMJEEE scores. Compare courses, fees, rankings, admissions, and find the best college for your rank.
Check Now!
नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) द्वारा एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (SRMJEEE) 2026 चरण-2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया 6 जून से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट applications.srmist.edu.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 जून तक एसआरएमजेईईई 2026 फेज 2 के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।
यदि कोई उम्मीदवार स्लॉट बुक करने में असफल रहता है, तो उसे उपलब्धता के आधार पर एक स्लॉट आवंटित किया जाएगा। एसआरएमजेईईई 2026 एग्जाम में बैठने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा स्लॉट बुक करना होगा। एसआरएमजेईईई 2026 स्लॉट बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना पसंदीदा स्लॉट बुक कर लें, क्योंकि समय-सीमा के बाद यह सुविधा समाप्त हो जाएगी। एसआरएम जेईईई 2026 फेज 2 का आयोजन 10 से 15 जून तक किया जाएगा। एसआरएम संस्थान अपने विभिन्न बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है।
एसआरएमजेईईई 2026 परीक्षा ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड (घर बैठे) में कराई जाएगी। प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 35-35 प्रश्न, गणित या जीवविज्ञान से 40 प्रश्न, अंग्रेजी से 5 प्रश्न और एप्टीट्यूड सेक्शन से 15 प्रश्न पूछे जाएंग। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पेपर में कुल 130 प्रश्न होंगे।
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एसआरएमजेईई 2026 चरण 2 का परिणाम जून 2026 के अंत में घोषित किया जाएगा। संस्थान स्कोर के आधार पर एक मेरिट सूची भी तैयार करेगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसआरएम जेईईई 2026 फेज 2 स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं: