IIM CAT 2025: आईआईएम कैट पंजीकरण की लास्ट डेट 20 सितंबर तक बढ़ी, iimcat.ac.in से करें आवेदन, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 13, 2025 | 03:12 PM IST | 2 mins read
कैट परीक्षा में तीन खंड होंगे- मात्रात्मक योग्यता (QA), डेटा इंटरप्रिटेशन और तार्किक तर्क (DILR), और वर्बल एबलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC)। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 40 मिनट दिए जाएंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड़ की तरफ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी गई है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, उनके पास अब 20 सितंबर, 2025 तक मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 2600 रुपये है। किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क केवल एक बार ही देना होगा, चाहे वह कितने भी संस्थानों के लिए आवेदन कर रहा हो।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग प्रमाणपत्रों की एक प्रति अपलोड करनी होगी। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
CAT 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान की गई हो। आरक्षित कैटेगरी के मामले में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
स्नातक डिग्री/समकक्ष योग्यता परीक्षा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार और वे उम्मीदवार जिन्होंने डिग्री की सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी कर ली हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
IIM CAT 2025: कैट पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CAT 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
- अपना कैट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- कैट आवेदन फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
IIM CAT 2025: परीक्षा तिथि
आईआईएम कैट परीक्षा 30 नवंबर को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और प्रवेश पत्र 5 नवंबर, 2025 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
कैट परीक्षा लगभग 170 परीक्षा शहरों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहरों का विवरण कैट वेबसाइट पर किया जाएगा और परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।
कैट पंजीकरण के दौरान, उम्मीदवार अधिकतम पांच पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। हालांकि, यदि चयनित केंद्रों के लिए आवेदन अधिक हो जाते हैं, तो अधिकारी पास का कोई शहर आवंटित कर सकते हैं। एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित हो जाने के बाद, उसे बदला नहीं जा सकेगा।
कैट परीक्षा में तीन खंड होंगे- मात्रात्मक योग्यता (QA), डेटा इंटरप्रिटेशन और तार्किक तर्क (DILR), और वर्बल एबलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC)। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 40 मिनट दिए जाएंगे।
IIM CAT 2025: चयन प्रक्रिया
केवल कैट परीक्षा करने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रत्येक आईआईएम की आवश्यकताओं के अनुसार एक पर्सनल इंटरव्यू (PI) और एक लिखित योग्यता परीक्षा (WAT) भी देनी होगी। अंतिम चयन कई कारकों पर आधारित होगा, जिनमें कक्षा 10 और 12 के अंक, स्नातक के अंक, कार्य अनुभव, और शैक्षणिक तथा लैंगिक विविधता शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच