IIM CAP 2024: आईआईएम कैप 2024 आवेदन की अंतिम तिथि आज, देखें पूरी जानकारी
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 09:00 AM IST | 1 min read
आईआईएम कैप 2024 के लिए उम्मीदवार 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए आईआईएम प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईएम काशीपुर द्वारा किया जा रहा है।
नई दिल्ली: आईआईएम प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कैप आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 31 जनवरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cap2024.iimkashipurportal.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य प्रवेश प्रक्रिया (कैप) आईआईएम के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने और साक्षात्कार के लिए आयोजित की जाती है।
शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए आईआईएम काशीपुर द्वारा आईआईएम कैप 2024 का आयोजिन किया जा रहा है। आपको बता दें कि, इस वर्ष आईआईएम नागपुर के शामिल होने के साथ कैप समूह में आईआईएम की संख्या बढ़कर 10 हो गई। हालांकि, पिछले वर्ष कैप में 9 आईआईएम ही शामिल हुए थे।
Also read IIM CAP 2024: आईआईएम प्रवेश 2024 के लिए कैप आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई गई
IIM CAP 2024: ऐसे आवेदन करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए बिन्दुओं का पालन कर आईआईएम कैप 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cap2024.iimkashipurportal.org पर जाएं।
- इसके बाद “कैप 2024 आईआईएम” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- कैट पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- फिर कैप आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- पंजीकरण फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें कि इस वर्ष कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) परिणाम जारी होने के बाद पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कट-ऑफ निर्धारित की जाएगी।
अगली खबर
]HBSE Exam 2024: हरियाणा बोर्ड के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के छात्र 2 फरवरी तक करा सकेंगे एग्जाम रजिस्ट्रेशन
एनरोलमेंट आवेदन के बाद 7 फरवरी से 8 फरवरी तक विद्यालयों को ऑनलाइन सुधार का भी विकल्प दिया जाएगा। विद्यालय 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 3 फरवरी से 6 फरवरी तक एनरोलमेंट शुल्क जमा किया जा सकता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी