IIM Ahmedabad: आईआईएम अहमदाबाद के ePGD-ABA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए राउंड 2 आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | December 6, 2024 | 04:19 PM IST | 1 min read
GMAT/ GRE/ CAT/ GATE या ePGD-ABA क्वालीफाइंग-कम-एप्टीट्यूड टेस्ट में वैध स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के ई-पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस एनालिटिक्स (ePGD-ABA) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए राउंड 2 आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iima.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
डेटा-संचालित उद्योगों में नेतृत्व करने के इच्छुक पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम तकनीकी कौशल को रणनीतिक व्यावसायिक अंतर्दृष्टि के साथ मिश्रित करता है। पाठ्यक्रम में सांख्यिकीय विश्लेषण, मशीन लर्निंग और प्रिडिक्टिव मॉडल जैसे एडवांस विषयों को शामिल किया गया है, जिन्हें विश्व स्तरीय संकाय द्वारा पढ़ाया जाता है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “भारत का एनालिटिक्स बाजार 2025 तक 16 बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान है, यह कार्यक्रम पेशेवरों को बिजनेस एनालिटिक्स के उभरते क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और परिवर्तनकारी विकास को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।”
आईआईएम अहमदाबाद: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार आईआईएम अहमदाबाद के ePGD-ABA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
शैक्षिक पृष्ठभूमि (Educational Background) - स्ट्रांग क्वांटिटेटिव एंड एनालिटिकल प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल के साथ स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए।
कार्य अनुभव (Work Experience) - न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव (बिजनेस एनालिटिक्स के क्षेत्र में); संबंधित क्षेत्र में असाधारण शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अनुभव मानदंड में छूट दी जाएगी।
टेस्ट स्कोर (Test Score) - GMAT/ GRE/ CAT/ GATE या ePGD-ABA क्वालीफाइंग-कम-एप्टीट्यूड टेस्ट में वैध स्कोर होना चाहिए।
Jaro Education Website: कहां आवेदन करें?
ई-पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार राउंड 2 के लिए जारो एजुकेशन वेबपेज www.jaroeducation.com/epost-graduate-diploma-in-advanced-business-analytics-iim-ahmedabad पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईएम अहमदाबाद ईपीजीडी-एबीए की वेबसाइट www.iima.ac.in/academics/ePGD-ABA पर विजिट कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार