IGNOU TEE December Date Sheet 2025: इग्नू टीईई दिसंबर डेटशीट रिवाइज्ड, ignou.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 02:02 PM IST | 1 min read
इग्नू टीईई दिसंबर डेटशीट 2025 फिलहाल टेंटेटिव है। दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन सबमिशन पोर्टल 6 सितंबर से सक्रिय है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) की संशोधित डेटशीट एक बार फिर जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से संशोधित डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने रिवाइज्ड डेटशीट में कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है।
इग्नू टीईई दिसंबर 2025 परीक्षा 1 दिसंबर से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के सभी यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शामिल होंगे।
IGNOU TEE Date Sheet 2025: परीक्षाएं दो पालियों में होगी
इग्नू ने इससे पहले 8 सितंबर को टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) के लिए संशोधित डेटशीट जारी की थी। जारी डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
छात्र अपने कोर्स कोड के आधार पर विषयवार तिथियों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि इग्नू ने दिसंबर 2025 के लिए ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए टीईई फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
IGNOU TEE Dec Timetable 2025: इग्नू टीईई डेटशीट कैसे करें चेक?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से इग्नू टीईई दिसंबर डेटशीट 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'अनाउंसमेंट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इग्नू टीईई दिसंबर डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर इग्नू टीईई दिसंबर रिवाइज्ड डेटशीट प्रदर्शित होगी।
- कोर्स कोड के आधार पर विषयवार तिथियों की जांच करें और डाउनलोड करें।
यह डेटशीट फिलहाल अस्थायी है। दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन सबमिशन पोर्टल 6 सितंबर से सक्रिय है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा पेन और पेपर और सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच