IGNOU TEE December 2025: इग्नू टीईई दिसंबर 2025 पंजीकरण विंडो आज होगी बंद, ignou.samarth.edu.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 26, 2025 | 12:56 PM IST | 1 min read
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई के लिए विलंब शुल्क 1,100 रुपए के साथ अभ्यर्थी 27 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा 26 अक्टूबर को टर्म-एंड परीक्षा (TEE) दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर बिना विलंब शुल्क के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू टीईई दिसंबर 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो विलंब शुल्क के साथ 27 से 31 अक्टूबर खुली रहेगी। इस दौरान, उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के साथ 1,100 रुपए का अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के समय प्रत्येक सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए इग्नू दिसंबर टीईई 2025 परीक्षा 1 दिसंबर से पेन एवं पेपर और सीबीटी मोड में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है।
Also read IGNOU TEE December Date Sheet 2025: इग्नू टीईई दिसंबर डेटशीट रिवाइज्ड, ignou.ac.in से करें डाउनलोड
IGNOU December 2025 TEE: मुख्य तिथियां
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई की मुख्य तिथियां निम्नलिखित हैं:
- मानक पंजीकरण की अंतिम तिथि - 26 अक्टूबर, 2025 (आज)
- विलंब शुल्क (1100 रुपए) के साथ पंजीकरण - 27 से 31 अक्टूबर, 2025
- टीईई परीक्षा तिथियां - 1 दिसंबर, 2025 से शुरू
इग्नू दिसंबर 2025 सत्रांत परीक्षा से संबंधिन अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IGNOU Term-End Examination December 2025: आवेदन चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके इग्नू टर्म-एंड-एग्जाम दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
- अपना पंजीकरण कराने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे जमा करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार