IGNOU TEE December 2025: इग्नू टीईई दिसंबर परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 26 अक्टूबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | October 19, 2025 | 05:32 PM IST | 2 mins read
इग्न द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए क्वालिफाई करने वाले छात्रों को न्यूनतम अंकों के क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। यूजी कोर्स के लिए छात्रों को थ्योरी एग्जाम और असाइनमेंट कंपोनेंट दोनों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर सत्र की टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र 26 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर थी।
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों को टर्म-एंड-एग्जामिनेशन के लिए फॉर्म भरते समय ABC ID बनाना अनिवार्य है, अन्यथा उनके ग्रेड/अंक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC)/डिजिलॉकर पर दिखाई नहीं देंगे और समय पर परिणाम घोषित होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ABC ID बनाना सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है।
IGNOU TEE December 2025: पात्रता मानदंड
इग्नू दिसंबर सेशन के टर्म-एंड एग्जाम के लिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए पहले साल के रजिस्टर्ड/दूसरे/तीसरे साल के लिए दोबारा रजिस्टर्ड सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं।
वहीं डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए रजिस्टर्ड सभी कोर्स के छात्र परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सभी सेमेस्टर-बेस्ड प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किए गए सभी पात्र छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
IGNOU TEE December 2025: परीक्षा शुल्क
जो छात्र इस विस्तारित समय सीमा से चूक जाते हैं, उनके लिए 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय प्रत्येक सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
IGNOU TEE December 2025: परीक्षा तिथि
इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दिसंबर 2025 की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर, 2025 से शुरू होकर पेन और पेपर के साथ-साथ कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित होने की उम्मीद है।
इग्न द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए क्वालिफाई करने वाले छात्रों को न्यूनतम अंकों के क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। यूजी कोर्स के लिए छात्रों को थ्योरी एग्जाम और असाइनमेंट कंपोनेंट दोनों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
वहीं पोस्टग्रेजुएट छात्रों को एक में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। फाइनल रिजल्ट थ्योरी और असाइनमेंट में कुल परफॉर्मेंस के आधार पर घोषित किया जाएगा।
IGNOU TEE December 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म के विवरण की समीक्षा करें और जमा करें।
- अब कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट डाउनलोड करके रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र