IGNOU TEE June Postponed 2024: इग्नू टीईई 18 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित, अब 23 जून को होगी; जानें वजह
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 05:27 PM IST | 2 mins read
इग्नू ने बताया कि 18 जून के अलावा अन्य तिथियों में आयोजित टीईई जून परीक्षाएं डेट शीट के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 18 जून को आयोजित होने वाली इग्नू टीईई जून 2024 (IGNOU TEE June 2024) परीक्षा स्थगित कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अब इग्नू टर्म एंड एग्जाम 18 जून 2024 का आयोजन 23 जून को किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों को इग्नू टीईई संशोधित कार्यक्रम के साथ इग्नू हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने की अपील की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इग्नू जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू टीईई हाल टिकट 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा इग्नू टीईई जून परीक्षा कार्यक्रम 2024 में बदलाव करने का निर्णय स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के छात्रों द्वारा किए गए अभ्यावेदन के बाद लिया गया है। इग्नू टीईई जून एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इग्नू ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “18 जून 2024 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा (जो पहले 16.06.2024 को निर्धारित थी) के संबंध में पीजी कार्यक्रमों के छात्रों से प्राप्त जून 2024 टीईई के लिए अभ्यावेदन के परिणामस्वरूप, इग्नू ने 18 जून (मंगलवार) को आयोजित होने वाली परीक्षा के पूरे सेट को 23 जून यानी रविवार को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।”
नोटिस में आगे कहा गया है, “अन्य सभी शेष परीक्षाएं टर्म-एंड-परीक्षा जून 2024 डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएंगी।” बता दें कि, जून सत्र के लिए IGNOU TEE 2024 का आयोजन कल यानी 7 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बताया गया कि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2024 (UGC NET June 2024) के साथ टकराव के चलते 18 जून को होने वाली इग्नू टर्म एंड एग्जाम (IGNOU TEE) जून 2024 की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’