IGNOU July Admission 2025: इग्नू जुलाई पंजीकरण की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी; ऑनलाइन, ओडीएल कोर्स के लिए करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 1, 2025 | 12:55 PM IST | 2 mins read
इग्नू जुलाई एडमिशन 2025 के लिए आवेदन जमा करने के लिए दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो आईडी (DEB ID) अनिवार्य है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन (Online) और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों में जुलाई 2025 प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार अब 15 अगस्त तक इग्नू जुलाई 2025 आवेदन फॉर्म ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर भर सकते हैं।
सबसे पहले, इग्नू जुलाई एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई, 2025 कर दिया गया था। आवेदन जमा करने के लिए दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो आईडी (DEB ID) अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी डीईबी आईडी बना लेनी चाहिए।
IGNOU July 2025 Registration: पंजीकरण लिंक
इग्नू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।”
- ओडीएल कार्यक्रम के लिए पोर्टल - ignouadmission.samarth.edu.in
- ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए पोर्टल - ignouiop.samarth.edu.in/index.php/site
IGNOU July 2025 Admission: आवेदन रद्द करने की सुविधा
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने इग्नू जुलाई 2025 आवेदन रद्द करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। आवेदन रद्द करने का विकल्प आवेदक के लॉगिन में उपलब्ध है। इग्नू ने नोटिस में कहा कि, आवेदन रद्द करने पर पंजीकरण शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “कृपया आवेदन रद्द करने के लिए iGRAM पर ईमेल या अनुरोध न भेजें। कृपया ध्यान दें कि रद्दीकरण एक अपरिवर्तनीय प्रक्रिया है। एक बार रद्द होने के बाद आवेदन बहाल नहीं किया जाएगा। यदि लागू हो तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार धनवापसी की जाएगी।”
आगे कहा गया कि, पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। वहीं, प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण का अनुरोध प्राप्त होने पर भुगतान किए गए शुल्क से कार्यक्रम शुल्क के 15% के बराबर राशि (अधिकतम 2,000 रुपए तक) काट ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]CLAT 2026 Registration (Started) Live: क्लैट रजिस्ट्रेशन consortiumofnlus.ac.in पर शुरू; फीस, प्रक्रिया जानें
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन भारत के 24 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम