Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 03:42 PM IST | 1 min read
इग्नू ने जुलाई सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के नए एडमिशन के लिए सभी नोटिफाइड प्रोग्राम्स, ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। ओडीएल कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।
इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। जिन छात्रों को अपनी APAAR ID बनाने में परेशानी हो रही है, वे एडमिशन पोर्टल पर दिए गए सपोर्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए भारत सरकार की स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू में जुलाई सत्र के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है। यह प्रोग्राम फीस के अलावा है, जो हर कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार फीस जमा करने के बाद, वह सिर्फ एडमिशन कन्फ़र्म होने से पहले ही वापस की जा सकती है। कन्फ़र्मेशन के बाद कैंसिलेशन पर प्रोग्राम फीस का 15% हिस्सा काट लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है।
इग्नू द्वारा बढ़ाई गई समय-सीमा में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में नए एडमिशन शामिल हैं, जैसे-