IGNOU December TEE 2024: इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन का अंतिम दिन कल, बिना विलंब शुल्क के करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | October 26, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक कोर्स के लिए फीस संरचना अलग-अलग है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन विंडो कल यानी 27 अक्टूबर को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
जो छात्र 27 अक्टूबर तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म का शुल्क 200 रुपये है। इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2024 भरने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
IGNOU December TEE 2024: परीक्षा तिथि
इग्नू टीईई 2024 परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले छात्रों के हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक कोर्स के लिए फीस संरचना अलग-अलग है।
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे किसी भी भुगतान विधि से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं-
- स्कैन किया गया फोटोग्राफ (100 KB से कम)
- स्कैन किया गया हस्ताक्षर (100 KB से कम)
- प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 KB से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो) (200 KB से कम)
- श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि एससी/एसटी/ओबीसी) (200 केबी से कम)
Also read IGNOU June TEE 2024 Results: इग्नू टीईई जून रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
IGNOU December TEE 2024 Form: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म 2024 भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर परीक्षा फॉर्म से संबंधित सभी निर्देश पढ़ें।
- पोर्टल पर स्वयं को सत्यापित करके फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
- नामांकन संख्या, कार्यक्रम चुनें और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’