Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 05:36 PM IST | 2 mins read
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार यानी 26 अप्रैल, 2026 (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आंसर की जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न को लेकर शिकायत हो तो, वे 26 अप्रैल, 2026 या उससे पहले entrancetest@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 26 अप्रैल, 2026 (शाम 6 बजे) के बाद प्राप्त किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। IGNOU की आधिकारिक उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करके छात्र प्रश्न-वार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
इग्नू ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएड और पीजीडीआरपीसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग-अलग उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है, जो आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार प्रश्न संख्या का मिलान आधिकारिक विकल्पों से करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 में प्रवेश परीक्षा का नाम, प्रश्नपत्र या सेट संख्या, प्रश्न संख्या, सही उत्तर जैसे विवरण शामिल होंगे।