IGNOU Admission 2024: इग्नू ओडीएल-ऑनलाइन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, ये है पंजीकरण लिंक
Santosh Kumar | July 14, 2024 | 05:17 PM IST | 1 min read
इससे पहले इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया था
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कल यानी 15 जुलाई को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जुलाई सत्र के लिए आवेदन नहीं किया है, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इससे पहले इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया था। पात्र छात्र प्रवेश की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ओडीएल के माध्यम से कार्यक्रमों के नाम नीचे देख सकते हैं-
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सस्टेनेबिलिटी साइंस (पीजीडीएसएसओएल)
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (पीजीडीडीसीओएल)
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिजिटल मीडिया (पीजीडीआईडीएमओएल)
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पर्यावरण व्यावसायिक स्वास्थ्य (पीजीडीईओएचओएल)
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पत्रकारिता और जनसंचार (पीजीजेएमसीओएल)
IGNOU ODL Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करनी होंगी-
- स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
- श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति, यदि एससी, एसटी, ओबीसी (200 केबी से कम)
IGNOU July Admission 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Click Here For New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम लिंक मिलेंगे।
- अब कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]Bihar DCECE 2024 Result: बिहार डीसीईसीई परिणाम bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, प्राप्त कुल अंक, विषयवार अंक, समग्र रैंक, श्रेणी रैंक और योग्यता स्थिति शामिल है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’