IGNOU Admission 2024: इग्नू एडमिशन 2024 आवेदन की आखिरी तारीख कल, डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 08:39 AM IST | 1 min read
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इससे पहले जनवरी सत्र 2024 के लिए पुन: पंजीकरण तिथि को बढ़ाने का ऐलान किया था।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी सत्र 2024 के लिए प्रवेश की पंजीकरण विंडों कल यानी 15 फरवरी को बंद हो रही है। यदि इच्छुक उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या https://onlinerr.ignou.ac.in/ के माध्यम से आप इग्नू आवेदन पत्र 2024 भर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इससे पहले जनवरी सत्र 2024 के लिए पुन: पंजीकरण तिथि को बढ़ाने का ऐलान किया था। विश्वविद्यालय ने 15 फरवरी तक आवेदकों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी थी। यह जानकारी विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की थी।
विश्वविद्यालय ने कहा था कि इग्नू सभी कार्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा रहा है। इसके साथ ही इग्नू ने उम्मीदवारों को ओडीएल प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन करने की सलाह दी थी।
उम्मीदवारों को IGNOU Admission 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम), शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम) की आवश्यकता होगी।
IGNOU Admission 2024 January Session: आवेदन प्रक्रिया
IGNOU Admission 2024 January Session के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाएं।
- नीचे विकल्प चुनकर ‘Proceed For Re-Registration’ पर क्लिक करें।
- Click here for New Registration दबाएं और एक खाता बनाएं।
- इग्नू प्रवेश 2024-25 आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए खाते में लॉगिन करें।
- ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म में अनिवार्य ब्लॉक भरें।
- प्रोग्राम का चयन करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- प्रवेश पत्र में भरे गए विवरण की समीक्षा करें।
- फीस का भुगतान करें और पुष्टि के लिए भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIRF MBA Ranking 2024: आईआईआरएफ एमबीए रैंकिंग 2024 जारी, IIM अहमदाबाद को मिला पहला स्थान
इसमें 300 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें 50 सरकारी और 160 प्राइवेट संस्थानों को रैंकिंग दी गई। इन शीर्ष सरकारी एमबीए कॉलेजों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईएम कोझिकोड शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें