IGCAR Recruitment 2024: इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में ऑफिसर सहित कुल 91 रिक्तियों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
आईजीसीएआर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) में साइंटिफिक ऑफिसर और फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IGCAR की ऑफिशियल वेबसाइट www.igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
आईजीसीएआर भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू की गई है। इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च भर्ती के लिए उम्मीदवार अंतिम तिथि 30 जून तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिफिक ऑफिसर के 34 पद, टेक्निकल ऑफिसर का 1 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 12 पद, नर्स के 27 पद, फार्मासिस्ट के 14 पद और टेक्नीशियन के 3 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IGCAR Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
पद के अनुसार उम्मीदवारों को 300, 200 और 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 300 रुपये शुल्क देना होगा।
- तकनीकी कार्यालय, वैज्ञानिक सहायक और नर्स पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये हैं।
- फार्मासिस्ट, तकनीशियन के लिए कैंडिडेट को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
- इसके अलावा, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 78,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित भर्ती संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Indira Gandhi Centre for Atomic Research: पात्रता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- साइंटिफिक अधिकारी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री के साथ 1 वर्ष कार्य का अनुभव।
- नर्स - कक्षा 12वीं पास, नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा, बीएससी (नर्सिंग) या नर्सिंग ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ 3 वर्ष कार्य का अनुभव।
- फार्मासिस्ट - एचएससी और फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ फार्मेसी में 3 महीने की ट्रेनिंग ली हो।
- साइंटिफिक असिस्टेंट - न्यूनतम 60% अंकों में बीएससी (रेडियोग्राफी) या बीएससी 1 वर्ष के डिप्लोमा के साथ।
- तकनीशियन - बीएससी के साथ 50% अंकों में लैब तकनीशियन में 1 वर्ष का डिप्लोमा हो।
IGCAR Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, Opportunities में Recruitment बटन पर क्लिक करें।
- अब Advertisement No. IGCAR/01/2024 के नीचे अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’