ICSI CS December 2025: आईसीएसआई सीएस दिसंबर पंजीकरण आज से फिर शुरू, विलंब शुल्क के साथ icsi.edu पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 23, 2025 | 09:16 AM IST | 2 mins read
कंपनी सचिव (सीएस) एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल कार्यक्रम की परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा 23 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से कंपनी सचिव (CS) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल फिर से खोला जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर विलंब शुल्क के साथ परीक्षा नामांकन, विलंब शुल्क के साथ मॉड्यूल जोड़ने और उच्च योग्यता के आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 पंजीकरण विंडो 25 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। पंजीकृत अभ्यर्थी 26 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 तक शाम 4 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र, माध्यम, मॉड्यूल और वैकल्पिक विषय में भी बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद, आईसीएसआई फॉर्म में किसी भी बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आईसीएसआई कंपनी सचिव (सीएस) एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए 22 से 29 दिसंबर, 2025 तक परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा ग्रुप 1 और 2 दोनों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 2:15 बजे तक का समय दिया जाएगा।
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2026 के लिए पंजीकरण 26 अगस्त को शुरू हुए थे और उम्मीदवार 25 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते थे। उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2025 शाम 5:30 बजे तक अपनी प्री-एग्जामिनेशन टेस्ट भी पूरा कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “संस्थान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 दिसंबर 2025, 31 दिसंबर 2025, 1 जनवरी 2026 और 2 जनवरी 2026 की तिथियों को सुरक्षित रखता है।” अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आईसीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ICSI CS December 2025 Exam Fee: परीक्षा शुल्क
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा शुल्क 1500 प्रति समूह है, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए 1800 प्रति समूह है। परीक्षा फॉर्म जमा करने, परीक्षा केंद्र/समूह/माध्यम/वैकल्पिक विषय बदलने, समूह जोड़ने के लिए विलंब शुल्क 250 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार