ICMAI CMA Result 2023: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सेशन रिजल्ट आज होगा जारी, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 21, 2024 | 07:54 AM IST | 1 min read
ICMAI ने दिसंबर सत्र के लिए सीएमए इंटरमीडिएट फाइनल परीक्षा 2023 10 से 17 दिसंबर तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) आज यानी 21 फरवरी 2024 को सीएमए इंटर दिसंबर 2023 का परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम जारी होने के बाद ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम जारी होने की तारीख की पुष्टि सीसीएम आईसीएमएआई हर्षद देशपांडे ने की है।
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2023 परिणामों के साथ, संस्थान इंटर और फाइनल दोनों पाठ्यक्रमों के लिए टॉपर्स और उत्तीर्ण प्रतिशत की सूची भी जारी करेगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने दिसंबर सत्र के लिए सीएमए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 से 17 दिसंबर तक किया था। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए चार पेपरों के लिए परीक्षाएं ऑफ़लाइन आयोजित की गईं थीं। बता दें कि संस्थान ने इससे पहले 11 जनवरी, 2024 को सीएमए फाउंडेशन के परिणाम जारी किए थे।
ICMAI CMA Inter Result 2023: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से ICMAI CMA Inter Result 2023 प्राप्त कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और अपडेट अनुभाग देखें।
- रिजल्ट जारी होने के बाद 'ICMAI Result Link' यहां उपलब्ध कराया जाएगा।
- उम्मीदवार 11 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने पर अभ्यर्थी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
ICMAI CMA Result Passing Marks: उत्तीर्ण अंक
सीएमए इंटर परिणाम 2023 में उत्तीर्ण माने जाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कुल अंक का कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। नवीनतम जानकारी के लिए, उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]IIT Delhi 2024 Exam Postponed: आईआईटी दिल्ली में मध्य सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थिगित, नई तारीखों का हुआ ऐलान
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में छात्र के सुसाइड करने के बाद विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम की डेट में बदलाव किया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी