ICAR AIEEA PG 2026 Result: आईसीएआई एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक और चरण जानें
Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 12:02 PM IST | 1 min read
आईसीएआई एआईईईए पीजी रिजल्ट 2026 परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) पीजी और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE) जेआरएफ/एसआरएफ (Ph.D) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाकर आईसीएआई एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएआर ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 जुलाई को एआईईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी परीक्षा आयोजित की थी।
ICAR AIEEA PG and AICE PhD Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए पीजी रिजल्ट 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- आईसीएआर एआईईईए पीजी एंड एआईसीई पीएचडी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें।
Also read CSIR UGC NET Final Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की csirnet.nta.nic.in पर जारी
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 42,110 उम्मीदवारों में से 30,619 ने AIEEA (PG) और 11,491 ने AICE JRF/SRF (PhD) के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 38,720 कैंडिडेट ही परीक्षा में उपस्थित हुए।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 एग्जाम में 28,303 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 14004 महिला और 14299 पुरुष उम्मीदवार थे। वहीं, आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 में 10417 कैंडिडेड शामिल हुए, जिनमें 5,755 फीमेल और 4662 मेल हैं। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा के नतीजे अब https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में ICAR या उस संस्थान के नियमों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों की पात्रता शर्तों, सेल्फ-डिक्लेरेशन, जरूरी दस्तावेजों आदि की जांच की जाएगी, जहां एडमिशन लिया जाना है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा