Trusted Source Image

CSIR UGC NET Final Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की csirnet.nta.nic.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 03:42 PM IST | 1 min read

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की परीक्षा के सभी 5 विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके इसे देख सकते हैं

जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के सभी 5 विषयों के लिए फाइनल आंसर की अब उपलब्ध है।(आधिकारिक वेबसाइट)
जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के सभी 5 विषयों के लिए फाइनल आंसर की अब उपलब्ध है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) एवं सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति' एवं पीएचडी में प्रवेश' तथा 'केवल पीएचडी में प्रवेश' की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने संबंधित विषय की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर-नेट जून 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स पहले ही जारी कर दिए गए थे, जिससे उम्मीदवार अपने जवाब चेक कर सकें और आपत्तियां दर्ज करा सकें। उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई और इसी के आधार पर नतीजे तैयार किए जाएंगे।

Also read GATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन डेट वेबसाइट से हटी, जल्द शुरू होंगे आवेदन, आईआईटी मद्रास ने दिया अपडेट

CSIR UGC NET Final Answer Key: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  3. होमपेज पर "Click to View Final Answer Key" बटन पर क्लिक करें।
  4. अब अपने विषय की आंसर की देखें और डाउनलोड करें।

CSIR-UGC NET 2026: एनटीए हेल्पलाइन डेस्क नंबर

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा या उत्तर कुंजी से संबंधित कोई स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क विवरण के माध्यम से एनटीए हेल्पलाइन डेस्क (011-40759000 या csirnet@nta.ac.in) से संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications