ICAR Correction Window 2025: आईसीएआर एआईईईए-पीजी, एआईसीई-पीएचडी फॉर्म में कल से करें सुधार, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 6, 2025 | 03:46 PM IST | 1 min read
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2025 और एआईसीई पीएचडी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 7 जून से आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR/ के माध्यम से अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म और एआईसीई पीएचडी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है। हालांकि, कैंडिडेट के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और जेंडर जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं दी गई है।
एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “उपरोक्त परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जाकर अपने विवरण सत्यापित करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि यदि आवश्यक हो तो वे अपने आवेदन पत्र में अपने विवरण में सुधार करें।”
सूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को 9 जून 2025 तक (रात 11:50 बजे तक) सुधार करने की अनुमति है। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।” अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि, “अंतिम सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) के भुगतान के बाद ही मान्य होगा। यदि श्रेणी (Category) या विकलांगता (PwBD) में कोई परिवर्तन किया जाता है और उसका शुल्क पर प्रभाव पड़ता है, तो उम्मीदवार से लागू अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा।”
INDIAN COUNCIL OF AGRICULTURAL RESEARCH: प्रवेश परीक्षा तिथि
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2025 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2025 का आयोजन 3 जुलाई, 2025 को किया जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा