ICAI CA Inter Admit Card: सीए इंटर सितंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड eservices.icai.org पर जारी, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | August 28, 2024 | 05:27 PM IST | 2 mins read
सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटर सितंबर परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीए इंटर परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर सीए इंटर 2024 सितंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रमाण पत्र भी लेकर जाना होगा। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दिए गए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
ICAI CA Inter Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
सीए इंटर सितंबर एडमिट कार्ड 2024 पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे चेक करना चाहिए, यदि उम्मीदवार को इसमें कोई विसंगति मिलती है तो उन्हें तुरंत आईसीएआई को इसकी सूचना देनी होगी और इसे जल्द से जल्द ठीक करना होगा।
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- ग्रुप संख्या- 1 या 2
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र कोड
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा-दिन संबंधी दिशानिर्देश
ICAI CA Inter Admit Card: परीक्षा तिथि
आईसीएआई सीए इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा 12, 14, 17, 19, 21 और 23 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। सीए इंटरमीडिएट 2024 परीक्षा में दो ग्रुप शामिल हैं- ग्रुप I की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की जाएघी, जबकि ग्रुप II की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
ICAI CA Inter 2024: परीक्षा पैटर्न
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटर सितंबर 2024 ग्रुप 1 और 2 पेपर के लिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सितंबर सत्र के लिए सीए इंटर परीक्षा 2024 में कुल 6 पेपर शामिल हैं, जिनमें से 3 ग्रुप 1 के लिए हैं और शेष 3 ग्रुप 2 के लिए हैं। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा साल में तीन बार आयोजित की जाती है, और अब सितंबर सत्र की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के दौरान एक आईडी प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड की एक प्रति लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम csirnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी, योग्यता अंक जानें
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पेज पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज