Alok Mishra | November 1, 2023 | 03:41 PM IST | 2 mins read
नवंबर परीक्षा 2023 के लिए आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध है।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) कल से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट और फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध है।
New: CA Inter Sep 2025 Admit Card Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 का समापन 17 नवंबर को होगा। इसमें कहा गया है, "केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।"
अभ्यर्थियों के पास हिंदी या अंग्रेजी में उत्तर लिखने का विकल्प होगा। हालाँकि, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के पास यह विकल्प होगा जिन्होंने फॉर्म भरते समय इसका चुनाव किया था। आईसीएआई ने मई 2018 परीक्षा और उसके बाद से सीए फाइनल नए पाठ्यक्रम परीक्षा में वैकल्पिक पेपर 6 की शुरुआत की जो ओपन बुक पद्धति पर आयोजित किया जा रहा है। आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा 2023 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 70 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंंगे।
ग्रुप 1 | तारीख | समय |
फाइनैंशियल रिपोर्टिंग | 1 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन | 3 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
उन्नत लेखापरीक्षा और व्यावसायिक नैतिकता | 5 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून भाग I: कॉर्पोरेट लॉ भाग II: आर्थिक कानून | 7 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
ग्रुप 2 | ||
रणनीतिक लागत प्रबंधन और प्रदर्शन मूल्यांकन | 9 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
इलेक्टिव (A) जोखिम प्रबंधन (B) वित्तीय सेवा और पूंजी बाजार (C) अंतर्राष्ट्रीय कराधान (D) आर्थिक विधि (E) वैश्विक वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (F) बहुविषयक केस स्टडी | 11 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान भाग I: प्रत्यक्ष कर कानून भाग II: अंतर्राष्ट्रीय कराधान | 14 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
अप्रत्यक्ष कर कानून भाग I: वस्तु एवं सेवा कर भाग II: कस्टम और एफटीपी | 16 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा का पूरा परीक्षा कार्यक्रम।
ग्रुप 1 | तारीख | समय |
एकाउंटिंग | 2 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
कॉर्पोरेट और अन्य कानून: भाग I: कंपनी कानून भाग II: अन्य कानून | 4 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
लागत और प्रबंधन लेखांकन | 6 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
कराधान सेक्शन ए: आयकर कानून सेक्शन ए: अप्रत्यक्ष कर | 8 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
ग्रुप 2 | ||
उन्नत लेखांकन | 10 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
लेखापरीक्षा और आश्वासन | 13 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
उद्यम सूचना प्रणाली और रणनीतिक प्रबंधन सेक्श्न ए: उद्यम सूचना प्रणाली सेक्शन बी: रणनीतिक प्रबंधन | 15 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |
वित्तीय प्रबंधन और वित्त के लिए अर्थशास्त्र Financial Management and Economics for Finance | 17 नवंबर | 2 से 5 बजे तक |