ICAI CA Final Result 2024: सीए फाइनल रिजल्ट के बाद चुनें ये टॉप 5 करियर ऑप्शन, लाखों में होगी सैलरी
Santosh Kumar | December 27, 2024 | 03:35 PM IST | 3 mins read
सीए फाइनल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जारी कर दिया गया है। कुल 11,500 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 26 दिसंबर को सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2024 जारी कर दिया है। इस साल दोनों ग्रुप में कुल 13.44% उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। विशेषज्ञों के अनुसार, सीए फाइनल पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के पास कॉरपोरेट जगत, वित्तीय सलाहकार और प्रबंधन में बेहतरीन अवसर होते हैं। यह लेख सीए फाइनल रिजल्ट के बाद क्या करें, इस बारे में विस्तृत जानकारी देता है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का वित्त और कॉर्पोरेट जगत में विशेष महत्व है। यह पेशा वित्तीय स्थिरता के साथ-साथ बड़ी कंपनियों में नौकरी, सार्वजनिक क्षेत्र में अवसर और अपनी खुद की फर्म शुरू करने जैसे कई विकल्प प्रदान करता है।
आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2024 में हैदराबाद के हेरंब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषभ ओस्तवाल ने 508 (84.67%) अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। कुल 11,500 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ICAI CA Final Result 2024: सीए रिजल्ट के बाद क्या करें?
सीए फाइनल चार्टर्ड अकाउंटेंसी उम्मीदवार के लिए पूरा किया जाने वाला अंतिम स्तर का कोर्स है। एक बार जब छात्र इंटरमीडिएट स्तर को पास कर लेता है, तो वह सीए के अंतिम चरण, यानी सीए फाइनल कोर्स में प्रवेश करता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स एक पेशेवर कार्यक्रम है जो छात्रों को अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, कराधान और वित्तीय प्रबंधन में उन्नत ज्ञान और कौशल से लैस करता है। सीए फाइनल कोर्स चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का अंतिम चरण है।
सीए फाइनल पूरा करने के बाद आगे क्या? इस सवाल का जवाब है कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास बिग 4 कंपनियों से लेकर पीएसयू तक में नौकरी पाने के भरपूर अवसर हैं, जहां उम्मीदवार को आकर्षक वेतन मिलता है।
CA Final Result Nov 2024: टॉप 5 करियर ऑप्शन
बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की यात्रा सीए फाउंडेशन परीक्षा से शुरू होती है। यह एक प्रवेश स्तर की परीक्षा है जो सभी स्ट्रीम (ललित कला को छोड़कर) के छात्रों के लिए खुली है जिन्होंने कक्षा 12 पास कर ली है।
सीए बनने के लिए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद उम्मीदवार आईसीएआई से मान्यता प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं। सीए बनने के बाद आपके लिए करियर के बड़े विकल्प खुल जाते हैं-
बिग 4 के काम करने का अवसर
चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए सबसे बड़ी कंपनियां EY, PWC, Deloitte और KPMG हैं, जिन्हें बिग 4 कहा जाता है। बिग 4 कंपनियां हर साल नए और अनुभवी सीए की भर्ती करते हैं। यहां अच्छा वेतन और बेहतर अवसर मिलते हैं।
आईटी उद्योग में नौकरी का मौका
इसके अलावा टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस जैसी बड़ी आईटी कंपनियां भी चार्टर्ड अकाउंटेंट को नौकरी पर रखती हैं। यहां काम का बोझ कम है और वेतन आकर्षक है। फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों के लिए अवसर हैं।
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां
बीएसएनएल, ओएनजीसी, बीएचईएल, गेल जैसी सरकारी कंपनियां हर साल कैंपस प्लेसमेंट के जरिए फ्रेशर्स सीए को हायर करती हैं। ये कंपनियां 55%-60% अंक पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं।
शिक्षक के रूप में करें काम
सीए रिजल्ट के बाद व्यक्ति द्वारा शिक्षक का पेशा भी अपनाया जा सकता है। उम्मीदवार अपना खुद का कोचिंग सेंटर खोल सकते हैं या बड़े संस्थानों में पढ़ा सकते हैं। यह पेशा ज्ञान और लगन के साथ बेहतर परिणाम देता है।
सीए फर्म में कर सकते हैं काम
चार्टर्ड अकाउंटेंट अपनी खुद की सीए फर्म खोल सकते हैं या किसी बड़ी फर्म में काम कर सकते हैं। शुरुआती करियर में अनुभव और कौशल हासिल करने का यह एक अच्छा अवसर है। इसमें वेतन 3-8 लाख प्रति वर्ष है।
CA Result Nov 2024: सीए करने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
सीए फाइनल रैंक धारकों को एमएनसी, निजी और राष्ट्रीय बैंकों में प्रति वर्ष औसतन 15-25 लाख रुपये का पैकेज मिलता है। पहले प्रयास में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रति वर्ष औसतन 11-15 लाख रुपये का वेतन दिया जाता है।
वहीं, नए सीए (फ्रेशर्स) को 6-9 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में कुछ विशिष्ट कंपनियों द्वारा सीए व्यक्तियों को दिए जाने वाले औसत वेतन का विवरण देख सकते हैं-
| कंपनी का नाम | वेतन (लाख प्रति वर्ष) |
|---|---|
| एसबीआई बैंक | 6-17 |
| टाटा कंपनी | 10-22 |
| आईटीसी | 10-25 |
| हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड | 10-36 |
| आईसीआईसीआई बैंक | 11-27 |
| भारती एयरटेल | 12-22 |
| आदित्य बिड़ला सन लाइफ | 13-28 |
| डेलॉइट | 14-35 |
| केपीएमजी | 14-32 |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज | 25-45 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार