आईबीपीएस ने उम्मीदवारों को चेताया, सोशल मीडिया पर संबद्धता के फर्जी दावों से रहें सावधान
Santosh Kumar | October 29, 2025 | 08:19 AM IST | 1 min read
संस्थान ने कहा कि "आईबीपीएस" नाम और लोगो उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। इनका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है, जिसमें उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "आईबीपीएस से संबद्धता" के फर्जी दावों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा से ठीक पहले आई है, जब लाखों उम्मीदवार अपनी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे हैं।
आईबीपीएस ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि कुछ व्यक्ति या संगठन सोशल मीडिया पर झूठे दावे कर रहे हैं कि वे "आईबीपीएस से जुड़े हैं" या "आईबीपीएस द्वारा अधिकृत हैं।" यह नौकरी चाहने वालों को गुमराह कर रहा है।
संस्थान आम जनता और विशेष रूप से नौकरी चाहने वालों/अभ्यर्थियों को आगाह करता है कि आईबीपीएस अपने संचालन या कार्यों के संबंध में किसी भी व्यक्ति/संस्था को न तो अधिकृत करता है और न ही समर्थन करता है।
आईबीपीएस ने झूठे दावे करने वालों को चेतावनी दी है कि वे संस्थान से संबद्ध होने का दावा करना बंद करें। संस्थान ने कहा कि "आईबीपीएस" नाम और लोगो उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। इनका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि आईबीपीएस द्वारा जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
अगली खबर
]MPESB Recruitment 2025: एमपी ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 12 नवंबर, जानें प्रोसेस
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। एमपी ग्रुप 2 और सबग्रुप 3 के आवेदनों से संबंधित विवरण इस लेख में दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार