IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | October 16, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए यह 22 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण -रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

IBPS SO Prelims Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. 'सीआरपी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. 'CRP-SPL-XVI प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026' के लिंक को खोलें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर दर्ज करें।
  5. अब अपना पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  6. यदि आवश्यक हो, तो कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  9. अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।

IBPS SO Prelims Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को रिजल्ट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. उम्मीदवार की कैटेगरी
  5. परीक्षा का नाम
  6. स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद
  7. परीक्षा की तारीख
  8. क्वालिफाई करने की स्थिति
  9. मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन से जुड़ी जानकारी
  10. अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Also read MPESB SI-Subedar Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ताओं के लिए आवेदन विंडो रीओपन

IBPS SO Mains Exam Date: मेंस परीक्षा तिथि

आईबीपीएस के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, मेंस परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होनी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]