IBPS RRB Correction Window: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप A, B आवेदन करेक्शन आज से शुरू, सुधार शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 6, 2025 | 08:22 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार के लिए संपादन विंडो' बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/संशोधन/सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) के लिए ग्रुप ए- अधिकारी (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी - कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) की भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन सुधार विंडो आज से खोल दी गई है। उम्मीदवार 7 अक्टूबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
आरआरबी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एडिट विंडो के माध्यम से आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये (जीएसटी सहित) सुधार शुल्क जमा करना होगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए लागू है।
मूल आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, रिक्ति में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, पत्राचार पते में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र और स्थायी पता, पद और राष्ट्रीयता फील्ड में दिए गए डेटा को संपादित नहीं किया जा सकता है।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार के लिए संपादन विंडो' बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/संशोधन/सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
IBPS RRB 2025: आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर IBPS RRB 2025 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- अपना आवेदन पत्र देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक सुधार करें और सुधार शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपडेट किया गया आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 9 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
IBPS RRB 2025 Application Correction: आवेदन करेक्शन विवरण
उम्मीदवार को संशोधित आवेदन पत्र में केवल एक बार ही सुधार करने और दोबारा जमा करने की अनुमति होगी। संशोधित आवेदन पत्र के एडिट विंडो के दौरान यानी यदि कोई उम्मीदवार अपडेट किए गए आवेदन पत्र में कोई गलती करता है, तो उसे फिर से अपडेट करने की अनुमति नहीं होगी। संशोधित आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवारों को यह चेक करना होगा कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही विवरण भरा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल