Trusted Source Image

IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस पीओ भर्ती का कल आखिरी दिन, 6,715 पदों के लिए करें आवेदन

Saurabh Pandey | July 20, 2026 | 09:40 AM IST | 1 min read

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 21 जुलाई तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के केंद्रों पर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं आयोजित करता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के केंद्रों पर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं आयोजित करता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा पब्लिक सेक्टर बैंकों में 6715 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

IBPS PO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके बराबर की कोई योग्यता होनी चाहिए।

IBPS PO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क राशि
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार
175 रुपये (जीएसटी सहित)
अन्य सभी उम्मीदवार
850 रुपये (जीएसटी सहित)

IBPS PO Exam Date 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा का माध्यम
प्रत्येक परीक्षा के लिए आवंटित समय
अंग्रेजी भाषा
30
30
अंग्रेजी
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)
35
30
अंग्रेजी और हिंदी
20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता (Reasoning Ability)
35
40
अंग्रेजी और हिंदी
20 मिनट
कुल
100
100
-
60 मिनट

Also read BPSC 72nd Prelims Postponed: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट जल्द

IBPS PO Exam Date 2026: मेंस परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा का माध्यम
प्रत्येक परीक्षा के लिए आवंटित समय
तर्कशक्ति (Reasoning)
40
60
अंग्रेजी और हिंदी
45 मिनट
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता / आरबीआई सर्कुलर सहित डिजिटल व वित्तीय जागरूकता
50
60
अंग्रेजी और हिंदी
35 मिनट
अंग्रेजी भाषा
40
20
अंग्रेजी
35 मिनट
डेटा विश्लेषण और व्याख्या (Data Analysis & Interpretation)
40
60
अंग्रेजी और हिंदी
45 मिनट
कुल
170
200
-
160 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications