IBPS PO Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ मेन्स में इंटरव्यू के लिए चयनित कैंडिडेट का स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 21, 2025 | 10:17 PM IST | 1 min read
साक्षात्कार हेतु चयनित उम्मीदवारों को आईबीपीएस सीआरपी पीओ/एमटी-XIV स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज यानी 21 मार्च को आईबीपीएस पीओ मेन्स 2024 एग्जाम के तहत साक्षात्कार के लिए चयनित योग्य उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2024 में सफल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मुख्य परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए चयनित कर लिया गया है तथा उनके स्कोरकार्ड समीक्षा के लिए जारी कर दिए गए हैं।
IBPS PO/MT-XIV Score Card 2025: स्कोरकार्ड विवरण
आईबीपीएस सीआरपी पीओ/एमटी XIV स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- अभ्यर्थी का नाम एवं रोल नंबर
- श्रेणी एवं पंजीकरण संख्या
- अनुभाग-वार अंक (तर्क, अंग्रेजी भाषा, डेटा विश्लेषण, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर योग्यता)
- समग्र प्राप्तांक
- चयन के लिए कट-ऑफ अंक
- साक्षात्कार के लिए योग्यता की स्थिति
Also read IBPS SO Mains Scorecard 2025: आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, इंटरव्यू डेट जल्द
IBPS PO/MT-XIV Score Card 2025: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ/एमटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘CRP PO/MT-XIV’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड जांचें और इसे डाउनललोड करें।
IBPS PO Mains 2025 CutOff: कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक
आईबीपीएसपीओ मुख्य परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 कटऑफ अंकों की जांच नीचे दी गई सारणी में कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कटऑफ (225 में से) |
|---|---|
| एससी | 54.25 |
| एसटी | 47.50 |
| ओबीसी-एनसीएल | 66.00 |
| ईडब्ल्यूएस | 64.75 |
| जनरल | 66.50 |
| श्रवण बाधित (Hearing Impaired) | 23.50 |
| अस्थि विकलांग (Orthopedic Disability) | 46.00 |
| दृष्टि बाधित (Visually Impaired ) | 37.75 |
| बौद्धिक विकलांगता (Intellectual Disability) | 35.25 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल