IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती आवेदन का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 06:41 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा भारत के कई केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

आईबीपीएस क्लर्क/कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद के लिए चुने जाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के चरणों को पास करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास कल 21 अगस्त तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने का अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 11,403 पद हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे समय सीमा खत्म होने से पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से कर सकते हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास रजिस्ट्रेशन के दिन ग्रेजुएट होने की वैलिड मार्क-शीट/ डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों का प्रतिशत बताना होगा।

कंप्यूटर की जानकारी- कंप्यूटर सिस्टम को चलाने और उस पर काम करने की जानकारी जरूरी है, यानी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ऑपरेशन/लैंग्वेज में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए या कंप्यूटर/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को एक विषय के तौर पर पढ़ा होना चाहिए।

IBPS Clerk Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण

  1. अनारक्षित (UR) - 4740 पद
  2. ओबीसी (OBC- NCL) - 2815 पद
  3. एससी (SC) - 1910 पद
  4. एसटी (ST) - 942 पद
  5. ईडब्ल्यूएस (EWS) - 996 पद

Also read BSF HCM Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी

IBPS Clerk Recruitment 2026: भाग लेने वाले बैंकों की संख्या

  1. बैंक ऑफ इंडिया
  2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  3. पंजाब नेशनल बैंक
  4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  6. इंडियन बैंक
  7. पंजाब एंड सिंध बैंक
  8. बैंक ऑफ बड़ौदा
  9. केनरा बैंक
  10. इंडियन ओवरसीज बैंक
  11. यूको बैंक

IBPS Clerk Recruitment 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम परीक्षा का माध्यम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक प्रत्येक परीक्षा के लिए आवंटित समय
अंग्रेजी भाषा अंग्रेजी 30 30 20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता
35 35 20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता
35 35 20 मिनट
कुल
100 100 60 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]