Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 09:28 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) आज यानी 21 जुलाई को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प भी दिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये और एसटी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 175 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
किसी भी स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, आवेदक के पास कंप्यूटर की बुनियादी समझ होनी चाहिए। आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी-XIV भर्ती के तहत कुल 6,128 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की गई थी।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। IBPS क्लर्क एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: