IAM Rajasthan Recruitment 2024: राजस्थान पशुपालन प्रबंधन संस्थान में नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 7, 2024 | 10:19 AM IST | 1 min read
पशुपालन प्रबंधन संस्थान, राजस्थान ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : पशुपालन प्रबंधन संस्थान, राजस्थान (IAM) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 3090 रिक्तयां जारी की हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट pashupalanprabandhan.com पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2024 तक है।
रिक्तियों की संख्या
आईएएम राजस्थान की तरफ से विभिन्न पदों के लिए 3090 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों की संख्या आप नीचे देख सकते हैं-
- केंद्र प्रबंधन अधिकारी - 280 पद
- कौशल प्रबंधन अधिकारी - 240 पद
- केंद्र प्रबंधन सहायक - 1400 पद
- कौशल प्रबंधन सहायक - 720 पद
- कौशल प्रेरक - 450 पद
IAM Rajasthan Recruitment 2024 आयु सीमा
पशुपालन प्रबंधन संस्थान, राजस्थान में केंद्र प्रबंधन अधिकारी और कौशल प्रबंधन अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। केंद्र प्रबंधन सहायक और कौशल प्रबंधन सहायक पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, जबकि कौशल प्रेरक के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।
मानदेय
केंद्र प्रबंधन अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 24,500 रुपये दिए जाएंगे। कौशल प्रबंधन अधिकारी को 22,500 रुपये, केंद्र प्रबंधन सहायक और कौशल प्रबंधन सहायक को 21,500 रुपये और कौशल प्रेरक को हर महीने 18,500 रुपये मानदेय को तौर पर मिलेंगे।
अगली खबर
]AICTE SSPCA: एआईसीटीई अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की आर्थिक सहायता करेगा
छात्र या छात्रों की टीम पाठ्यक्रम के दौरान केवल 1 बार ही एआईसीटीई-एसएसपीसीए योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा छात्रों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’