Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए 31 अगस्त भर्ती रैली शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 सितंबर तक इसमें शामिल हो सकेंगे।

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने इनटेक 01/2027 के लिए अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक होने वाली प्री-रजिस्टर्ड भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
1 जनवरी 2005 और 1 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरण पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख पर उसकी अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को एएससी सी/ओ रेस कोर्स कैंप, वायु सेना स्टेशन नई दिल्ली (नई दिल्ली) और 7 एएससी, नंबर 1 क्यूबॉन रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) पहुंचना होगा, जहां भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तारीख बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताई गई तारीख और समय पर तय रैली स्थल पर जरूर पहुंचना होगा। यात्रा की योजना बनाते समय उन्हें ट्रेनों के देर से चलने जैसी किसी भी स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखनी होगी।
तारीख | पद | परीक्षा के चरण | कौन भाग ले सकता है? |
31 अगस्त 2026 से 09 सितंबर 2026 तक | अग्निवीरवायु (संगीतकार) | शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) 1 और 2 अंग्रेजी की लिखित परीक्षा वाद्य यंत्र (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) बजाने का टेस्ट मेडिकल जांच | भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिले |
| वर्ष | मासिक पैकेज | इन हैंड वेतन (70%) | अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%) | भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान |
| प्रथम वर्ष | 30,000 रुपये | 21,000 | 9,000 रुपये | 9,000 रुपये |
| द्वितीय वर्ष | 33,000 रुपये | 23,100 रुपये | 9,900 रुपये | 9,900 रुपये |
| तृतीय वर्ष | 36,500 रुपये | 25,550 रुपये | 10,950 रुपये | 10,950 रुपये |
| चतुर्थ वर्ष | 40,000 रुपये | 28,000 रुपये | 12,000 रुपये | 12,000 रुपये |