IAF Agniveervayu Recruitment 2025: आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 27 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 7, 2025 | 10:08 AM IST | 2 mins read
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2025 से शुरू होगी। अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा 2025 ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज यानी 7 जनवरी से अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जीएसटी सहित 550 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। अग्निवीर वायु भर्ती 2025 परीक्षाएं 22 मार्च, 2025 से शुरू होंगी। इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा साल में एक बार ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाती है।
गणित और भौतिकी के साथ 10+2/समकक्ष परीक्षा तथा अतिरिक्त योग्यता के रूप में अंग्रेजी सहित कुछ निश्चित योग्यता वाले उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंटेक 01/2026 के तहत अग्निवीरवायु पदों के लिए विस्तृत घोषणा जारी की है।
अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक फिटनेस परीक्षा, अनुकूलन क्षमता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों को अग्निपथ वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी गई है। आवेदक न्यूनतम 50% अंकों में योग्यता परीक्षा पास हो।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे देख सकते हैं:
- कक्षा 10 की मार्कशीट।
- निवास स्थान, COAFP प्रमाणपत्र।
- कक्षा 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (या) 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अंतिम वर्षीय मार्कशीट (या) 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम की मार्कशीट।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता कौशल प्रमाण पत्र यदि लागू हो।
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो।
- उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की इमेज।
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की इमेज।
IAF Agniveervayu Recruitment 2025: कैसे आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर जाएं और IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें। जनरेट क्रेडेंशियल की सहयता से आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। इसके बाद, भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा