HTET 2024 Exam Date: एचटेट लेवल 1, 2 और 3 के लिए आवेदन विंडो 1 जून से फिर होगी ओपन, जानें एग्जाम डेट, शेड्यूल
Santosh Kumar | May 28, 2025 | 04:25 PM IST | 1 min read
एचटीईटी आवेदन सुधार विंडो 6 से 7 जून तक खुलेगी। उम्मीदवार दिए गए समय के भीतर फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी आदि में सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने की घोषणा की है। अब उम्मीदवार 1 जून 2025 से आवेदन कर सकेंगे। एचटेट 2024 परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक), लेवल 2 (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और लेवल 3 (स्नातकोत्तर शिक्षक) की परीक्षाएं शामिल हैं।
एचटीईटी 2024 लेवल-3 की परीक्षा 26 जुलाई को दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी, जबकि लेवल-2 की परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल-1 की परीक्षा 27 जुलाई को ही दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी।
HTET 2024 Registration: एचटेट रजिस्ट्रेशन डेट, टाइम
एचटेट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और 5 जून 2025 तक चलेंगे। सुधार विंडो 6 से 7 जून तक खुलेगी। अभ्यर्थी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और एक ही पंजीकरण से एक या अधिक स्तरों के लिए आवेदन करें।
फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी आदि में सुधार दिए गए समय के भीतर किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी जाति श्रेणी या विकलांगता राज्य बदलता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Also read HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट्स घोषित, एडमिट कार्ड bseh.org.in पर होगा जारी
HTET 2024 Registration Fees: आवेदन शुल्क
एचटेट 2024 परीक्षा के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
|
श्रेणी |
केवल लेवल 1 के लिए |
लेवल 2 के लिए |
लेवल 3 के लिए |
|---|---|---|---|
|
हरियाणा निवास के एससी और पीएच उम्मीदवार |
₹500 |
₹900 |
₹1200 |
|
हरियाणा निवास के सभी उम्मीदवार (एससी और पीएच को छोड़कर) |
₹1000 |
₹1800 |
₹2400 |
|
सभी गैर-हरियाणा निवासी उम्मीदवार (एससी और पीएच सहित) |
₹1000 |
₹1800 |
₹2400 |
अगली खबर
]SBI PO Interview Call Letter 2025: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, डायरेक्ट लिंक से 9 जून तक करें डाउनलोड
इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एसबीआई पीओ इंटरव्यू लेटर 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम