Trusted Source Image

HSSC Group C Recruitment 2026: एचएसएससी सीईटी ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | June 24, 2026 | 04:43 PM IST | 3 mins read

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी के तहत जेल विभाग में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और वार्डर के 1238 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके लिए सीईटी पास उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के 24 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) और द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) और द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती (फेज-II मुख्य परीक्षा) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद वेबसाइट का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 1 जुलाई 2026 से 2 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक का समय दिया जाएगा। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी आयोग द्वारा बाद में अलग से दी जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती और ये हैं योग्यताएं

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जेल विभाग में विभिन्न पदों को भरा जाना है। मुख्य रूप से ग्रुप-1 के तहत असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (पुरुष और महिला) के कुल 33 पदों (30 पुरुष, 3 महिला) पर भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तय की गई है। वहीं, ग्रुप-2 के तहत वार्डर (पुरुष और महिला) के कुल 1205 पदों (1093 पुरुष, 112 महिला) पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। दोनों ही पदों के लिए मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत में से एक विषय का होना आवश्यक है।

Hssc cet phase 2 group c 2026: शारीरिक मापदंड और स्क्रीनिंग टेस्ट

असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल और वार्डर के पदों के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) से गुजरना होगा, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी और छाती 83 सेमी (बिना फुलाए) और 87 सेमी (फुलाने पर) होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों (सामान्य) के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी अनिवार्य है। शारीरिक स्क्रीनिंग के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1.0 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

HSSC CET Phase 2 Group C 2026: कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) और द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। इस परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न को हल नहीं करना चाहता, तो उसे ओएमआर शीट में दिया गया पांचवां विकल्प (सर्कल) भरना अनिवार्य होगा। पांचवां सर्कल खाली छोड़ने पर 1 अंक काट लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और कट-ऑफ अंक

इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने सीईटी में सामान्य श्रेणी में न्यूनतम 50% और आरक्षित श्रेणी में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञापित पदों की संख्या के आधार पर अधिकतम 10 गुना उम्मीदवारों को ही कौशल या लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सूची में स्थान बनाने के लिए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में भी सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

Also read Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

HSSC CET Phase 2 2026: आरक्षण और प्रमाणपत्र

आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को ही मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे। बीसीए/बीसीबी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद के और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के बने होने चाहिए। वहीं, डीएससी/ओएसडी उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद के होने अनिवार्य हैं। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications